यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान ज्ञान केंद्र होगा, क्योंकि यह भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करेगा। यह संग्रहालय 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसमें भारत के सभी प्रधानमंत्रियों से संबंधित प्रदर्श रखे गए हैं, जिनमें दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र की कतरनें, साक्षात्कार और मूल लेखन शामिल हैं। यह संग्रहालय वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और इंटरैक्टिव स्क्रीन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से आकर्षक तरीके से जानकारी प्रदान करता है।
प्रसार भारती अभिलेखागार द्वारा संग्रहालय को दी गई रिकॉर्डिंग की सूची यहां दी गई है, जो संग्रहालय में आने की रुचि को और बढ़ाएगी।
ऑडियो कंटेंट
वक्ता का नाम | घंटे की सं. (घंटा:मिनट:सेकंड) |
पं. जवाहरलाल नेहरू | 29:42:29 |
लाल बहादुर शास्त्री | 13:55:53 |
इंदिरा गांधी | 10:19:02 |
मोरारजी देसाई | 20:08:25 |
चरण सिंह | 06:34:32 |
राजीव गांधी | 31:30:08 |
विश्वनाथ प्रताप सिंह | 04:30:16 |
चंद्र शेखर | 04:28:21 |
पी.वी. नरसिम्हा राव | 22:40:14 |
एच.डी. देवे गौड़ा | 05:31:43 |
आई. के. गुजराल | 11:38:20 |
अटल बिहारी वाजपेयी | 36:21:48 |
मनमोहन सिंह | 08:41:35 |
कुल | लगभग 206 घंटे |
वीडियो कंटेंट
वक्ता/ वीडियो क्लिप/ शॉट का नाम | घंटे की सं. (घंटा:मिनट:सेकंड) |
अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री का भाषण) | 00:06:21 |
पी.वी. नरसिम्हा राव (प्रधानमंत्री का भाषण) | 00:25:00 |
चंद्र शेखर | 00:26:14 |
आई.के. गुजराल | 01:00:31 |
एच.डी. देवे गौड़ा | 00:21:48 |
मनमोहन सिंह | 00:02:26 |
मोरारजी देसाई | 00:56:04 |
लाल बहादुर शास्त्री | 00:30:19 |
अटल बिहारी वाजपेयी | 00:36:26 |
इंदिरा गांधी | 01:32:13 |
वी.पी. सिंह | 00:23:57 |
पी.वी. नरसिम्हा राव | 00:31:22 |
राजीव गांधी | 01:26:17 |
वी.पी. सिंह | 00:36:38 |
इंदिरा गांधी | 08:11:00 |
राजीव गांधी | 02:56:20 |
पी.वी. नरसिम्हा राव | 00:52:46 |
मनमोहन सिंह | 16:52:04 |
नरेन्द्र मोदी | 14:39:04 |
आई.के. गुजराल | 00:35:53 |
आपातकाल के सबक (इंदिरा गांधी) | 00:01:29 |
फखरुद्दीन अली अहमद घर के माहौल में - एक श्रद्धांजलि | 00:00:10 |
भारत में आपातकाल की गहनता- जेल की तस्वीरें (इंदिरा गांधी) | 00:00:18 |
इंदिरा गांधी | 00:03:04 |
अटल बिहारी वाजपयी (स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2003) | 00:01:45 |
युद्ध की तस्वीरें और लाल बहादुर शास्त्री का संबोधन | 00:03:50 |
कुल | लगभग 53 घंटे |
ऐसी और दुर्लभ और ऐतिहासिक सामग्री प्रसार भारती आर्काइव्स YouTube चैनल पर उपलब्ध है। आर्काइव्स YouTube चैनल तक पहुंचने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।

प्रसार भारती अभिलेखागार में उपलब्ध ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व की दुर्लभ ऑडियो-वीडियो सामग्री में से, यहां 1930 से 2000 के दशक तक इस तरह की सामग्री की दशक-वार YouTube प्लेलिस्ट हैं।

0 टिप्पणियाँ