
पोरबंदर से दिल्ली की उड़ानें 27 अप्रैल से शुरू होंगी
केशोद से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा भी जल्द आरंभ होगी
इस अवसर पर श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि आज केशोद को एक साथ दो तोहफे मिल रहे हैं। एक ओर केशोद हवाई अड्डे का उपहार, जिसे विभिन्न सुविधाओं के साथ 25 करोड रुपए की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है और दूसरा केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत केशोद से मुंबई की हवाई सेवा। उन्होंने कहा कि केशोद हवाई अड्डे का नवीनीकरण और हवाई सेवा की शुरुआत केशोद की प्राचीन संस्कृति और औद्योगिक क्षमता के वैश्वीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि आने वाले दिनों में केशोद से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही पोरबंदर से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा 27 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हवाई सेवा के उद्घाटन के मौके पर राज्य के सड़क, भवन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री श्री पूर्णेश मोदी ने गुजरात में विमानन क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अमरेली में एक पायलट स्कूल शुरू किया गया है और अमरेली में एक कंपनी दो सीटर विमान बनाने की दिशा में काम शुरू करेगी। गुजरात सरकार ने गुजरात के 251 तालुकों में हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया है जिनमें से 96 हेलीपेड चालू हैं।
इस अवसर पर गुजरात के पशुपालन राज्य मंत्री श्री देवाभाई मालम, सांसद श्री राजेशभाई चुडासमा, सांसद श्री रमेशभाई ढकुक, विधायक श्री बाबुभाइ बोखीरीया, विधायक श्री जवाहरभाई चावड़ा और केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ