जिला परिषद स्कूल, उंड्री में स्कूल पूर्व तैयारी अभियान उत्साहपूर्वक मनाया गया।
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उंड्री के जिला परिषद स्कूल में पूर्व तैयारी अभियान उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों का ढोलकिया व लेज़िम द्वारा बड़े उत्साह से स्वागत किया गया।
नई शिक्षा नीति के तहत जिला परिषद प्राइमरी स्कूल, उंड्री में स्कूल पूर्व तैयारी अभियान को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस समय शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में कक्षा पहली में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थियों के लिए प्री-स्कूल तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्र के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, भावनात्मक विकास पर क्रिया, विभिन्न स्पोर्ट्स मेरिट सेल्फी पॉइंट, मैं कैसा दिखता हूं, इस तरह की विविध पहल का आयोजन किया गया था।
स्कूल पूर्व तैयारी अभियान में स्कूल के मुख्याध्यापक श्री मिलिंद थोरात, उपशिक्षक श्री माधव शिंदे, सुरेखा नागवडे, अर्चना कुंभारकर, सीमा आदलिंगे, पूनम वेदपाठक, वैशाली वाघ, भूप्रिया नडे व स्कूल व्यवस्थापन समिति सदस्य व अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ