हड़पसर स्थित कै. दत्तोबा ऊर्फ आप्पा शंकर तरवडे पाझर तलाव और बड़े व्यास की बारिश की लाइन का किया गया लोकार्पण
नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की ओर से दिया गया राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका महाजन को छह लाख रुपये का चेक सौंपते हुए मंत्री उदय सावंत, साथ में पूर्व राज्यमंत्री सचिन अहिर, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, समीर तुपे, राजेंद्र बाबर, नितिन गावडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, अप्रैल (जिमाका)
पुणे शहर में सड़क, पानी, अपशिष्ट जल प्रबंधन जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार द्वारा सभी आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी। यह बयान उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दिया।
वे हड़पसर में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल से हुए विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में जलापूर्ति विभाग के मुख्य अभियंता अनिरुद्ध पावसकर, पूर्व राज्यमंत्री सचिन अहिर, जलापूर्ति विभाग के वी.जी. कुलकर्णी, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे सहित संजय मोरे, विजय देशमुख, समीर तुपे, राजेंद्र बाबर, नितिन गावडे आदि उपस्थित थे।
श्री सावंत ने कहा कि महानगर पालिका द्वारा नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता है। इसके लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी। महानगरपालिका के अधिकारी समय पर नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हड़पसर क्षेत्र में अच्छे विकास कार्य हुए हैं।
मंत्री सामंत के हाथों हड़पसर स्थित कै. दत्तोबा ऊर्फ आप्पा शंकर तरवडे पाझर तलाव और बड़े व्यास की बारिश की लाइन का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मंत्री ने नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की ओर से दिया गया राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका महाजन को छह लाख रुपये का चेक सौंपा। यहां परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ