मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भूमि अधिग्रहण मुआवजे का सदुपयोग करें किसान : जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख

पुणे-नासिक रेलवे लाइन काम के लिए 11 समूहों की भूमि अधिग्रहण खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण
पुणे, अप्रैल (जिमाका)
पुणे-नाशिक मध्यम एक्सप्रेसवे रेल्वे मार्ग के काम के लिए हवेली तालुका के मांजरी खुर्द, तुलापुर, भावडी इन तीन गांवों की भूमि अधिग्रहण की खरीदी जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख की उपस्थिति में की गई। किसान भूमि अधिग्रहण मुआवजे का सदुपयोग करें। यह अपील डॉ. देशमुख ने की है।
जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में आयोजित कार्यक्रमा में उपजिलाधिकारी व भूसंपदान अधिकारी रोहिणी आखाडे, महारेल (जमीन) सहमहाव्यवस्थापक भानुदास गायकवाड, महारेल के सहमहाव्यवस्थापक सुनील    हवालदार उपस्थित थे।
डॉ. देशमुख ने कहा कि हवेली तालुका के मांजरी खुर्द के 8 समूल, तुलापुर के 2 और भावडी के 1 समूह की भूमि अधिग्रहण कर खरीदी की गई। इसमें किसानों को 78 करोड़ रुपये का भूमि अधिग्रहण मुआवजा बांटा जा रहा है। हवेली तालुका के पेरणे, भावड़ी, तुलापुर और मांजरी खुर्द गांवों में लगभग 70 प्रतिशत खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष खरीदी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि खेड़ तालुका में बाहरी रास्ता व रेलवे गणना प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही उसका भी भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरित किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तत्काल रेलवे का काम शुरू किया जाएगा।
मांजरी खुर्द के पूर्व सरपंच किशोर उंद्रे ने जमीन खरीद का अच्छा मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिला कलेक्टर डॉ. देशमुख ने मांजरी खुर्द, तुलापुर और भावड़ी गांव के भूमिधारक किसानों को हस्ताक्षर के लिए खरीद विलेख का वितरण किया। यहां राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ