मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भाजपा व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा मनाई गई क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले व भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती

स्मितसेवा समाजभूषण पुरस्कार से जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक को सम्मानित करते हुए भाजपा हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदिप दलवी व स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा स्मिता गायकवाड, साथ में पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, बालासाहब घुले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले व भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की संयुक्त जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर ई-श्रम कार्ड वितरण, आशा वर्कर सम्मान व समाज के विविध क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करनेवाली हस्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें स्मितसेवा समाजभूषण पुरस्कार से जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक व पी.एस.आई. छाया कानपिले को स्मितसेवा समाजगौरव पुरस्कार सुलभा सालुंके, संगीता बांगर, पुष्पा जाधव, शीला सालुंके व निरंजना मुले को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष योगेश पिंगले, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, संघटन महासचिव  गणेश घुले, रवि तुपे, विजय परदेशी, प्रमोद सोरगावी, तुषार गायकवाड, देवीदास बिनावडे, आकाश डांगमाली, बालासाहब घुले, महेंद्र बनकर, महेशजी ससाणे, राजूभाऊ महाडिक, गुरुनाथ हडदरे, डॉ. अशोक सोरगावी, वंदना कोद्रे, सीमा शेंडे, सोनल कोद्रे, मंगल रायकर, मनीषा राऊत, संगीता पाटील, नूतन पासलकर, मोहिनी शिंदे, आरती कांबले, विजया भुमकर, सुनंदा देशमुख, शोभा दांगट, मंगला रायकर, विशाखा सुतार के साथ भाजपा पदाधिकारीगण और स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक स्मिता गायकवाड ने किया। सूत्र-संचालन सुजता गायकवाड और आभार प्रदर्शन रोहित कुलकर्णी ने किया। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ