मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संभाजी ब्रिगेड मावल तालुका के अध्यक्ष पद पर उमेश मांढरे को चुना गया

संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे नवनियुक्त संभाजी ब्रिगेड मावल तालुका के अध्यक्ष उमेश मांढरे को चयन पत्र सौंपते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

संभाजी ब्रिगेड मावल तालुका के अध्यक्ष पद पर उमेश मांढरे को चुना गया है। संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे ने उमेश मांढरे को चयन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर यहां सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष अशोक फाजगे, वाहतूक आघाडी उपाध्यक्ष विजय कदम, प्रकाश पारखे, माथडी कामगार कार्यकारिणी सदस्य आबासाहब मांढरे, नाथाभाऊ जाधव, दीपक भाऊ चव्हाण, श्रीकांत भाऊ लाखवडे, नवनाथ भाऊ जाधव, सोनू कांबले, रोशन पवार, संतोष चोपडे, रुपेश वाघेरे, उत्तम चंद्रराव मांढरे महाराज, कैलाश आडागले, शशिकांत खुडे, किरण चव्हाण, गणेश मांढरे के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे की उपस्थिति में संभाजी ब्रिगेड में बड़ी संख्या में युवाओं ने जाहिर प्रवेश किया। 
अपने चयन पर नवनियुक्त संभाजी ब्रिगेड मावल तालुका के अध्यक्ष उमेश मांढरे ने कहा कि जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे के मार्गदर्शन में संभाजी ब्रिगेड मावल तालुका में संगठन का विस्तार करना मेरा प्रमुख लक्ष्य है। ब्रिगेड के माध्यम से आम लोगों, श्रमिकों, महिलाओं और रिक्शा चालकों की समस्याओं का समाधान करना मैं मेरा प्रथम कर्तव्य मानता हूं।
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे ने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया और यह भी घोषणा की कि संभाजी ब्रिगेड आगामी चुनाव मजबूती से लड़ेगी।
यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड महिला आघाडी पुणे की जिलाध्यक्षा मोहिनी रणदिवे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ