पानी की प्याऊ का किया गया लोकार्पण
दीया फाउंडेशन द्वारा लोगों की सेवा में उपलब्ध कराई गई पानी की प्याऊ का लोकार्पण करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेशदादा बागवे, साथ में दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान शेख, मतीन शेख व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महात्मा ज्योतिबा फुले ने पानी के लिए दलितों और अछूतों के लिए अपना कुआं खोला, उनकी जयंती के अवसर पर हमने दीया फाउंडेशन के माध्यम से पानी की प्याऊ का लोकार्पण किया है। महापुरुषों की जयंती केवल जय-जयकार करने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके विचारों पर चलकर मनाई जानी चाहिए। यह विचार दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान शेख ने व्यक्त किए।
क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर दीया फाउंडेशन द्वारा पानी की प्याऊ का लोकार्पण किया गया है। दीया फाउंडेशन के माध्यम से नसीम शेख और इमरान शेख जो पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उसी के मद्देनजर रखते हुए लोगों की सेवा में पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिसका लोकार्पण पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेशदादा बागवे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ओबीसी सेल के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, ब्लॉक अध्यक्ष शोएब इनामदार, शहाजी खंडागले, हड़पसर युवक कांग्रेस विधानसभा महासचिव अक्षय बहिरट, उद्योगपति अशोक वर्मा के साथ अन्य प्रमुख रूप उपस्थित थे।
पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेशदादा बागवे ने कहा कि हड़पसर में अम्मी नसीम शेख और इमरान शेख आदर्श माता और आदर्श पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। दोनों ने अपने सामाजिक कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाई है।
महिलाओं के लिए विभिन्न माध्यमों से सक्रिय होकर उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। मेरे पास उनकी तारीफ करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीया फाउंडेशन के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ