क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अभिवादन करते हुए संजय बापू सपकाल, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिला शिक्षा के प्रणेता सत्याग्रही आंदोलन के माध्यम से समाज में असमानता, अंधविश्वास, अवांछनीय मानदंडों के खिलाफ आवाज उठानेवाले महान समाज सुधारक क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विनम्र अभिवादन करता हूं। हमें अपने देश के महान व्यक्तित्व की राह पर चलना चाहिए। यह विचार शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुटप्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल ने व्यक्त किए।
क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुटप्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में बड़ी उत्साह के साथ मनाई गई। महात्मा फुले की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करते हुए उन्हें अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के पुणे शहर व जिला अध्यक्ष पत्रकार वसंत वाघमारे, अजय सपकाल, वैद्यकीय मदद कक्ष पुणे शहर के उप शहर प्रमुख अजय सपकाल, कुणाल सपकाल, प्रमोद भांबुरे, अरुण पाटिल, शरद चव्हाण, सुरेश दोरी, अक्षय पोटे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संजय बापू सपकाल ने आगे कहा कि क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए एक क्रांतिकारी निर्णय लिया, जब देश महिलाओं की शिक्षा के संकट में था और उन्हें साक्षर बनाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

0 टिप्पणियाँ