मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : शिवा श्रीधर और वी. वर्षा ने तैराकी स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता

     बेंगलुरू में खेलो इंडिया विश्‍वविदयालय खेलकूद में जैन विश्‍वविद्यालय के सिवा श्रीधर ने पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। एक अन्य स्‍पर्धा में मद्रास विश्वविद्यालय की वी0 वर्षा ने तैराकी की 400 मीटर फ्री-स्‍टाइल स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
    हॉकी के प्रारंभिक मुकाबलों में अमृतसर के गुरु नानक देव विश्‍वविद्यालय ने उत्‍तरप्रदेश के जौनपुर की वी बी एस पूर्वांचल विश्‍वविद्यालय को 4-1 से हराया। एक अन्य मैच में बैंगलोर विश्‍वविद्यालय ने फगवाड़ा के लवली प्रोफेशनल विश्‍वविद्यालय को 6-1 से हराया। वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉक्सिंग और मल्लखंब में कई अन्य मैच आज आयोजित किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ