हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया की ओर से कनाडा में आयोजित की गई 35 वीं विश्व परिषद के लिए नोबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एस. के. राऊत को आमंत्रित किया गया है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नोबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एस. के. राऊत ने बताया कि वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया की ओर से कनाडा में 8 से 11 मई तक आयोजित की गई इस परिषद में विश्व से 5000 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। अपने भारत देश से करीब 200, महाराष्ट्र राज्य से 20 और पुणे से मैं और डॉ. सुनील लोहाड़े इस परिषद में भाग लेंगे। हीमोफिलिया एक अनुवांशिक बीमारी है। यह बीमारी महिलाओं से पुरुषों को होती है। पिछले 27 सालों से मैं इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर रहा हूँ।
अंत में डॉ. एस. के. राऊत ने बताया कि परिषद में नवीनतम विकास, वर्तमान रोगी, स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दों और दुनिया भर के हीमोफिलिया रक्तस्राव विकारोंवाले सभी लोगों के लिए प्रबंधन और उपचार में आने वाली चुनौतियों पर एक अभिनव और व्यापक अवलोकन प्रदान किया जाएगा। साथ ही बीमारी पर किए गए नए संशोधन पर विस्तार से विवरण व उपचार पद्धति पर इस परिषद में संक्षिप्त रूप में चर्चा होगी।

0 टिप्पणियाँ