दीया फाउंडेशन की ओर से रमजान ईद के अवसर पर मुफ्त में शिरखुरमा मेवा सामग्री बांटते हुए पूर्व गृहराज्य मंत्री रमेश बागवे, पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर साथ में पहल के आयोजक दीया फाउंडेशन के प्रमुख व पुणे शहर जिला काँग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
इमरान भाई शेख और अम्मी नसीम शेख ने दीया फाउंडेशन द्वारा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया है। वे मानवीय सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। पूरा समाज एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के एक पूरे परिवार के तरह लगता है, जिससे आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। इस कार्य में निश्चित रूप से दीया फाउंडेशन एक अहम भूमिका निभा रहा है। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री रमेश बागवे ने व्यक्त किए।
दीया फाउंडेशन की ओर से पहल करते हुए रमजान ईद के अवसर पर जरूरतमंद, मेहनती पांच हजार परिवारों को मुफ्त में शिरखुरमा मेवा साहित्य बांटा गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, नारायण पाटोले, मतिन शेख, अक्षय बहिरट, तौफ़िक शेख, रियाज शेख आदि प्रमुख अतिथिगण उपस्थित थे।

पहल के आयोजक दीया फाउंडेशन के प्रमुख व पुणे शहर जिला काँग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने कहा कि रमजान ईद के मौके पर दीया फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों को शिरखुरमा सामग्री मुफ्त वितरित की गई। इस साल भी ईद के मौके पर इस काम में कोई रुकावट नहीं आयी है। लॉकडाउन के कारण लोगों का आर्थिक संकट अभी तक नहीं उबर पाया है। ऐसे में सिर्फ प्रार्थना ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कदम भी उठाने होंगे। इसी उद्देश्य से रमजान ईद के मौके पर जरूरतमंद परिवारों को शिरखुरमा बनाने का मेवा मुफ्त में दिया गया। इस वर्ष, 5,000 से अधिक लोगों ने इस पहल का लाभ उठाया।

0 टिप्पणियाँ