पुणे, मई (महासंवाद)
पुणे जिले के येरवडा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-आईटीआई शुरू करने के लिए व इस संस्था के लिए पद सृजित करने के प्रस्ताव को गत शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की। इस निर्णय के अनुसार इस संस्था के लिए 40 पद सृजित किए जाएंगे।
पुणे जिले में बड़ी संख्या में औद्योगिक आस्थापना और औद्योगिक समूह हैं। येरवडा व नगररोड क्षेत्र के रांजणगांव, चाकण एम.आई.डी.सी. एशिया खंड के प्रतिष्ठित उद्योग हैं। इस क्षेत्र में फियाट, बजाज इलेक्ट्रीकल, एल.जी. इलेक्ट्रॉनिक्स, हायर इंडिया लि. येझकी, बेकर गेजेस आदि ऑटोमोबाईल, मैन्यूफैक्चरिंग, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐसे विभिन्न क्षेत्र के उद्योग हैं। पुणे शहर और जिले के कई नवोदित उम्मीदवारों के लिए वर्तमान में क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्वीकृत स्थानों पर प्रशिक्षण हेतु प्रवेश मिलना कठिन होता जा रहा है। स्थानीय जरूरतों के साथ-साथ मांग को भी ध्यान में रखते हुए येरवडा में आधुनिक तकनीक पर आधारित नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई है।
आईटीआई में 18 कक्षाओं के लिए कुल 23 शिक्षक और 17 गैर शिक्षक शामिल हैं, ऐसे 40 पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
इस आईटीआई में मशीनरी, उपकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनावर्ती व्यय हेतु 5 करोड़ 55 लाख 63 हजार रुपये के आवर्ती व्यय के लिए व 50 शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों और अन्य सहायक मामलों के वेतन के लिए प्रतिवर्ष 2 करोड़ 25 लाख 63 हजार आवर्ती व्यय हेतु स्वीकृत अनुमोदित किया गया है।
इस संस्था के लिए शिक्षक एवं गैर शिक्षण पदों के सृजन हेतु उच्चस्तरीय सचिव समिति की स्वीकृति मांगी जायेगी।

0 टिप्पणियाँ