आंबेगांव खुर्द, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वर्षों इंतजार के बाद आखिरकार सप्तगिरी सोसाइटी को पीने का पानी मिल ही गया। सप्तगिरी सोसाइटी, जांभुलवाडी रोड और वाघजाई नगर के बीच सर्वे नं 51 में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 8 एकड़ है, जिसमें 100 प्लॉट हैं, लगभग 65 बंगले बन चुके हैं और 50 बंगलों में लोग रहने लगे हैं। इस जगह पर सप्तगिरी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लि. का पंजीकरण 2011 में हुआ था और तभी से इस सोसाइटी के निवासी पानी के लिए प्रयास करते रहे। ग्राम पंचायत के समय से ही पानी का टैक्स देने के बावजूद इस सोसाइटी के निवासियों को पानी नहीं मिला, जबकि पानी के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाते रहे अर्थात मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आयुक्त मनपा, सांसद व विधायक, नगरसेवकों से अनुरोध किया जाता रहा परंतु किसी ने मदद नहीं की। हिंदी साप्ताहिक हड़पसर एक्सप्रेस समाचारपत्र में निरंतर इस विषय पर समाचार लिखता रहा, परंतु कोई प्रगति नहीं हुई।
अंततः आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद दादा जगताप और उनकी धर्मपत्नी अध्यक्ष नारी शक्ति सामाजिक संस्था पल्लवी प्रसाद जगताप के अनुरोध पर विधायक संजय चंदूकाका जगताप ने ध्यान दिया और इनके प्रयासों से सप्तगिरी सोसाइटीवासियों को पानी मिल सका। सोसाइटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जहाँ सभी अधिकारियों को लगातार लिखते रहे, वहीं सोसाइटी के सचिव विक्रम पाटिल ने सोसाइटी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाकर अद्वितीय कार्य किया। सभी सोसाइटी सभासदों व उनके परिजनों का सहयोग अनुकरणीय है, जिन्होंने हर संभव प्रयास किए। विनोद परदेशी, संदीप पाटिल, नवनाथ शेलके, विनोद कुमार त्यागी, माणिक ताम्बे, ॐकार पाटिल, प्रदीप पाटिल, श्रीनिवास घोलवे, बालकृष्ण इनामदार, दिनकर शेलके, रविंद्र परदेशी, मनोज मिश्रा, विकास आयवले, आत्माराम मोरे, अशोक सहाने आदि का परिश्रम सराहनीय रहा।
सप्तगिरी सोसाइटी के निवासी विधायक संजय चंदूकाका जगताप के बहुत ही अनुग्रहीत हैं साथ ही ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद दादा जगताप, अधयक्ष नारी शक्ति सामाजिक संस्था पल्लवी प्रसाद जगताप, विधायक के पीए सुधीर जाधव के साथ-साथ जलापूर्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता असित जाधव, कनिष्ठ अभियंता कुणाल यादव, जलापूर्ति विभाग के अन्य अधिकारी कुमार निकम, नंदकुमार पाटिल, ऑपरेटर शंभू मोरे, प्रसाद पोकले के साथ-साथ सह्याद्री सोसाइटी के अध्यक्ष रामभाऊ सालुंखे, सचिव शेलके के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
पानी के अलावा विधायक संजय चंदूकाका जगताप ने सप्तगिरी सोसाइटी को ओपन जिम भी प्रदान किया है। सोसाइटीवासी उनकी राह देख रहे हैं कि वे कब सोसाइटी में आकर दर्शन देंगे।

0 टिप्पणियाँ