शिवसमर्थ संस्था की ओर से विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर महात्मा फुले वसाहत में पुस्तक प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
तनावपूर्ण जीवन में किताबों का खजाना ही मन को प्रसन्न करता है और अच्छे विचार पैदा करता है। इसमें दैनिक समाचारपत्रों से धार्मिक ग्रंथ, उपन्यास, कहानी पुस्तक, महान व्यक्तियों के चरित्र को पढ़ना और मनन करना चाहिए। इससे मन में नकारात्मकता कम होकर सकारात्मकता प्राप्त होती है। किताब पढ़ने का ज्यादा से ज्यादा प्रसार हो, इस मुख्य उद्देश्य से विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए। यह अपील हड़पसर साहित्य व संस्कृति मंडल के अध्यक्ष सुधीर मेथेकर ने की।
शिवसमर्थ संस्था की ओर से विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर महात्मा फुले वसाहत में पुस्तक प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, इस अवसर पर उपस्थित स्कूल के छात्रों को बालसाहित्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस पुस्तक प्रदर्शन का उद्घाटन हड़पसर साहित्य व संस्कृति मंडल के अध्यक्ष सुधीर मेथेकर के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां सावित्रीबाई फुले संस्था के रामचंद्र कुंभार, मानवी संस्था के दिगंबर माने, शिवसमर्थ संस्था की अध्यक्षा मनीषा वाघमारे, संस्था की सचिव आरती जगताप, सुनंदा खोमणे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विद्यार्थियों में अतिरिक्त पठन का शौक निर्माण हो, साथ ही स्कूली छात्रों में बाल साहित्य पुस्तकों के प्रति जागरुकता हो, इस मुख्य उद्देश्य से ही पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह जानकारी पुस्तक प्रदर्शनी की आयोजिका शिवसमर्थ संस्था की अध्यक्षा मनीषा वाघमारे ने दी।

0 टिप्पणियाँ