विधान सभा के सदस्यों (विधायकों) द्वारा चुने गए कर्नाटक विधान परिषद के 07 सदस्यों का कार्यकाल 14.06.2022 को समाप्त होने जा रहा है। विवरण इस प्रकार है :-
क्र.सं. | सदस्य का नाम | सेवा निवृत्ति की तिथि
|
1. | लक्ष्मण संगप्पा सवादी |
14.06.2022
|
2. | रामप्पा थिम्मापुर | |
3. | अल्लुम वीरभद्रप्पा | |
4. | एच. एम. रमेश गौड़ा | |
5. | वीणा अचिहा एस. | |
6. | नारायण स्वामी के.वी. | |
7. | लहर सिंह सिरोया |
2. आयोग ने कर्नाटक विधान परिषद के लिए विधान सभा के सदस्यों द्वारा निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उपर्युक्त द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया है: -
क्र. सं. | कार्यक्रम | तिथि |
अधिसूचना का प्रकाशन | 17 मई, 2022 (मंगलवार) | |
नामांकन भरने की अंतिम तिथि | 24 मई, 2022 (मंगलवार) | |
नामांकन पत्रों की जांच | 25 मई, 2022 (बुधवार) | |
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि | 27 मई, 2022 (शुक्रवार) | |
मतदान की तिथि | 03 जून, 2022 (शुक्रवार) | |
मतदान के घंटे | प्रात: 09:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक | |
मतगणना | 03 जून, 2022 (शुक्रवार) सांय 05:00 बजे | |
तिथि जिससे पहले चुनाव संपन्न होगा | 07 जून, 2022 (मंगलवार) |
4. कर्नाटक के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव आयोजित करने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के संबंध में मौजूदा निर्देशों का पालन किया जाए।

0 टिप्पणियाँ