विकास निधि प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रधान सचिव को मंत्री ने दिए निर्देश
मोहम्मदवाडी-उरुलीदेवाची प्रभाग के विविध विकास कार्यों के लिए नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे को मांग का निवेदन प्रदान करते हुए पूर्व नगरसेवक प्रमोद भानगिरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हांडेवाडी, होलकरवाडी, औताडेवाडी, शेवालेवाडी, पिसोली, वडाचीवाडी, उरुली देवाची में रास्ते, पीने का पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं की पूर्तता करने के लिए बड़ी निधि की आवश्यकता है। मैंने मांग का निवेदन नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे को देने पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रधान सचिव को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी पूर्व नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने दी।
अधिक जानकारी देते हुए पूर्व नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने बताया कि पुराना प्रभाग क्र. 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग व नया प्रभाग क्र. 46 मोहम्मदवाडी-उरुलीदेवाची में विकास कार्य निधि के अभाव में ठप हैं, इसलिए नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से 16 करोड़ 50 लाख रुपयों की निधि की मांग की है। प्रभाग क्रमांक 46 मोहम्मदवाडी-उरुलीदेवाची स्थित हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे फुटबॉल मैदान उर्वरित काम के लिए 3 करोड़, स्व. गोपीनाथजी मुंडे उद्यान उर्वरित काम के लिए 1 करोड़, सर्वे नं. 12 के बैडमिंटन हॉल बाकी काम के लिए 1 करोड़, सर्वे नंबर 73 में महात्मा जोतिराव फुले स्विमिंग पूल के लिए 50 लाख, डॉ. दादा गुजर स्कूल के पास पाझर झील के बचे हुए काम के लिए 1 करोड़, प्रभाग क्रमांक 46 मोहम्मदवाड़ी-उरुलीदेवाची में विभिन्न स्थानों पर सड़कों के विकास के लिए 5 करोड़ इसके अलावा, बाकी कामों कोे पूरा करने के लिए बड़ी निधि की जरूरत है।

मोहम्मदवाडी में न्याती गार्डन के नजदीकी अमेनिटी स्पेस महानगर पालिका ने हॉस्पिटल का आरक्षण किया था, उसे खारिज करके वहां उद्यान होना चाहिए। यह मांग नागरिकों की ओर से की जा रही है। ससाणेनगर रेल्वे गेट बंद रहने के कारण हांडेवाडी की ओर जाने के लिए रेल्वे गेट क्र.7 व भूमिगत मार्ग निर्माण करते समय जगह के मालिक, किसान, निवासी, दुकान मालिक को ठीक से भुगतान किया गया है, इस बारे में संबंधित विभाग खुलासा करें।

0 टिप्पणियाँ