मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को ठीक करने में नर्सों का होता है अहम योगदान : अऐलीस लोबो

नेशनल क्रिश्चन काउंसिल की ओर से नर्स डे के अवसर पर पुणे कैन्टोन्मेंट बोर्ड के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल की नर्सों का सम्मान किया गया।

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 

बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को संजीवन देने में अहम योगदान नर्स का होता है। मरीज की देखभाल करना नर्स पर ही निर्भर होता है। नर्स अपने सुख-चैन को त्याग कर दूसरों की भलाई के लिए कार्य करती है एवं गंभीर से गंभीर मरीज की देखभाल करती है। नर्सों के योगदान व उनके द्वारा जारी कार्यों को सलाम करने के लिए 12 मई ‘नर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है। बिना नर्स अस्पतालों में मरीजों को ठीक नहीं किया जा सकता है। चिकित्सकों से विचार-विमर्श करने पर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल व उस पर उपचार का कार्य नर्स की जिम्मेदारी पर ही होता है, इसलिए बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को ठीक करने में नर्सों का योगदान बहुत अहम माना जाता है। यह विचार नेशनल क्रिश्चन काउंसिल महाराष्ट्र प्रदेश की अध्यक्ष अऐलीस लोबो ने व्यक्त किए। 
नेशनल क्रिश्चन काउंसिल की ओर से 12 मई नर्स डे के अवसर पर पुणे कैन्टोन्मेंट बोर्ड के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल की सभी नर्सों का सम्मान किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां नेशनल क्रिश्चन  काउंसिल की उपाध्यक्ष रितू पाटिल, पुणे शहर के अध्यक्ष निलेश नायडू व काउंसिल के अन्य पदाधिकारिगण व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर पुणे कैन्टोन्मेंट बोर्ड के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल की सभी नर्सों का सम्मान उपस्थित नेशनल क्रिश्चन काउंसिल के पदाधिकारिगणों के शुभ हाथों किया गया। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन नेशनल क्रिश्चन काउंसिल पुणे शहर के अध्यक्ष निलेश नायडू ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ