मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

योग को प्रोत्‍साहन देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2021 के प्रधानमंत्री पुरस्कार की घोषणा

     योग को प्रोत्‍साहन देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2021 के प्रधान मंत्री पुरस्कार की घोषणा की गई है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि लद्दाख से भिक्खु संघसेना और ब्राजील से मार्कस विनीसियस रोजो रोड्रिग्स तथा उत्तराखंड से द डिवाइन लाइफ सोसाइटी और ब्रिटेन से ब्रिटिश व्हील आफ योग को इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। आयुष मंत्रालय के अनुसार विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 25 लाख रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2016 में चंडीगढ़ में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ