हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सातववाडी-गोंधलेनगर स्थित पुणे महानगरपालिका की सावित्रीबाई फुले भाजी मार्केट की इमारत की स्वच्छता व पानी की कमी से मंडी की खराब स्थिति हो गई है। पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करके सावित्रीबाई फुले भाजी मार्केट में असुविधाओं को हल करने की मांग का निवेदन सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने दिया है। इस अवसर पर यहां शाखा प्रमुख तौसिफ पटेल, शिवसैनिक मयूर फडतरे, सलमान पठाण, केशव यादव आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने बताया कि सावित्रीबाई फुले भाजी मार्केट दो मंजिला इमारत है। नीचे सब्जी विक्रेताओं के स्टॉल व स्वच्छतागृह और दूसरी मंजिल पर सावित्रीबाई महिला भवन व स्वच्छतागृह है। इमारत की छत पर पानी की टंकी है, जो पिछले तीन से चार महीने से टूटी हुई हालात में है। टंकी टूटने से टंकी में पानी नहीं है, जिसके कारण उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पानी के अभाव ने सब्जी विक्रेताओं के लिए कई मुसीबतें खड़ी कर दी हैं? साथ ही उक्त इमारत के रखरखाव के लिए किसी को नियुक्त नहीं किया गया, ऐसा लगता है। इमारत की सीढ़ियों से लेकर इमारत की छत पर बने शौचालयों में धूल और कूड़ा भर गया है।
उक्त सब्जी मंडी में प्रशासन द्वारा तत्काल प्रत्यक्ष निरीक्षण करके पानी की व्यवस्था स्थायी रूप से करके इमारत की साफ-सफाई की जाए अन्यथा शिवसेना व नागरिक कानूनी तरीके से आंदोलन करेंगे। यह चेतावनी शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन को दी है।

0 टिप्पणियाँ