मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है शिक्षा : महेश ससाणे

हड़पसर,जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिक्षा से ही हमें सामाजिक जीवन में सम्मान तथा एक अलग पहचान मिलती है। शिक्षा ही एकमात्र मूल्यवान संपत्ति है जो मनुष्य प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा शिक्षा एकमात्र आधार है जिस पर मानव जाति का भविष्य निर्भर करता है। संक्षेप में शिक्षा का अर्थ ज्ञान प्राप्त करना है। ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ का अब नारा लगाना होगा। यह विचार आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने व्यक्त किए। 
आधार प्रतिष्ठान की ओर से हड़पसर गाड़ीतल पर स्थित घरटे प्रकल्प के बच्चों को स्कूल सामग्री का वितरण व मिठाई बांटी गई तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर हड़पसर निवासी छाया किरण कनपिले को एमपीएससी परीक्षा पीएसआई के रूप में उत्तीर्ण करने के लिए सावित्रीमाई फुले की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मानसिक रूप से विकलांग विशेष विद्यार्थियों को कॉपी किताबें वितरित की गईं।
आधार प्रतिष्ठान की ओर से ससाणेनगर में ‘आधारकार्ड आपल्या दारी’ उपक्रम भारतीय जनता पार्टी ससाणेनगर व भारतीय डाक कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया था, जिसे बहुत ही अच्छा प्रतिसाद नागरिकों ने दिया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तम झुरुंगे, विकास जाधव, विजय ससाणे, वृषभ सातव, रणजित चव्हाण, अभिषेक कारखानीस, संकेत गायकवाड, सचिन बुधवंत आदि ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ