मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दत्तात्रय भानुदास भोसले नेे अपने बेटे वैभव का जन्मदिन मतिमंद बच्चों के साथ मनाया

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मानवतावादी समाज सेवा संघटना पुणे की ओर से अनिकेत सेवाभावी संचालित मतिमंद लड़के/लड़कियों का निवासी पुनर्वसन प्रकल्प, भुगांव रोड, बावधन खुर्द, पुणे के बच्चों को संघटना के आजीवन सदस्य श्री दत्तात्रय भानुदास भोसले नेे अपने बेटे वैभव का जन्मदिन इन विशेष बच्चों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया और इन बच्चों को उपहार दिए व पकवान भी खिलाए। 
इस अवसर पर यहां     मानवतावादी समाज सेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, मेहमूदशा भंडारी, प्रकाश कात्रेला, रजनी दाणी, दत्तात्रय भोसले, वंदना भोसले, वैभव भोसले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
अनिकेत सेवाभावी संचालित मतिमंद लड़के/लड़कियों के निवासी पुनर्वसन प्रकल्प की चालक एवं प्राचार्य श्रीमती कल्पना वर्पे ने इस पहल के लिए उपस्थितों के प्रति आभार माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ