मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

परिवर्तन महिला आधार केन्द्र की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कर मनाई गई वटपूर्णिमा

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
परिवर्तन महिला आधार केन्द्र की महिलाओं ने वृक्षारोपण करते हुए वटपूर्णिमा अनोखे रूप से मनाई। इस अवसर पर यहां परिवर्तन महिला आधार केन्द्र की संस्थांपिका प्रा. शोभा लगड, मीना थोरात, सुजाता गायकवाड, सुनीता रायकर, रेशमा खवले, स्नेहल लगड, ऐश्वर्या लगड, कविता गद्रे व परिवर्तन महिला आधार केन्द्र की सदस्या उपस्थित थीं।
आज 21वीं सदी की सावित्री ने वड का पेड़ लगाकर वटपूर्णिमा मनाई है। कोरोना की महामारी में ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए वड़ एक पौधा लगाया गया। सभी महिलाओं ने इसके पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी ली। आज की सावित्री ने वड वृक्ष की देखभाल करने का संकल्प लिया है। यह जानकारी पहल की आयोजिका परिवर्तन महिला आधार केन्द्र की संस्थापिका प्रा. शोभा रोहिदास लगड ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ