मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दूरदर्शी और सक्षम विचारकों की पीढ़ी बनाने का कार्य अभी भी शिक्षकों द्वारा जारी : लक्ष्मण वणवे

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दूरदर्शी-सक्षम विचारकों की एक पीढ़ी शिक्षकों से आती है। सक्षम सोच का निर्माण शिक्षकों से होता है। समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। दूरदर्शी और सक्षम विचारकों की पीढ़ी बनाने का कार्य अभी भी शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। यह भावना सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण वणवे ने व्यक्त की। 
लाकडी (ता. इंदापुर, जि. पुणे) में 50 साल की अवधि के बाद वणवे गुरुजी के विद्यार्थी वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे ने उनसे मिलकर पुरानी यादों के पलों को ताजा किया व तब उनके साथ शिक्षा पद्धति पर संक्षिप्त रूप में चर्चा की। इस समय वणवे  गुरुजी ने परीक्षा और शिक्षण पद्धति की पुरानी और नई यादें ताजा कीं। इस अवसर पर वणवे गुरुजी का परिवार व पुणे महानगरपालिका के विजय होडशिल उपस्थित थे। 
वणवे गुरुजी ने आगे कहा कि छात्रों को स्कूल भेजने के बाद कोई भी अभिभावक शिकायत नहीं करते थे। चार-पांच किलोमीटर दूर से बच्चे पढ़ाई के लिए आया करते थे। अभिभावकों का मानना था कि बच्चों को गुरुजी द्वारा पढ़ाया जाएगा, उनका विश्वास दृढ़ था। 
वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे ने कहा कि नई तकनीकों को अपनाते समय पुरानी परंपरा को भी ध्यान में रखना चाहिए। तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत है। अभिभावक भी शिक्षा के प्रति जागरूक हो गए हैं। स्वदेशी और विदेशी शिक्षा के नए तरीकों के माध्यम से सामाजिक रूप से उपयोगी बनने की कोशिश कर   रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ