मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मन को प्रभावित करनेवाली होती हैं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की हस्तकला की वस्तुएं : शैलेंद्र बेल्हेकर

गृहोपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन संत गाडगेबाबा धर्मशाला पुणे में 1 से 7 जून तक किया गया आयोजन
हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की हस्तकला की वस्तुएं मन को प्रभावित करनेवाली होती हैं। ऐसी उत्तम कलाकृति का सम्मान करने पर महिलाओं को खुद के व्यवसाय से अच्छा रोजगार मिलता है। यह विचार अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए। 
हस्तकला विकास आयुक्त कार्यालय वस्त्रोद्योग मंत्रालय भारत सरकार व सावित्रीबाई फुले सेवाभावी संस्था येवला जिला नाशिक की ओर से ग्रामीण भाग के कारीगरों की हस्तकला से अलंकृत सुशोभित व गृहोपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन संत गाडगेबाबा धर्मशाला पुणे में 1 से 7 जून तक आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था संलग्न नेहरू युवा केंद्र पुणे युवा कार्यक्रम व क्रीड़ा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इस प्रदर्शनी में शामिल स्टॉलधारक भावना परदेशी, सायली परदेशी, सुषमा गायकवाड, रजिया अन्सारी, सुषमा जाधव, ऋचा गायकवाड, नाजिया अन्सारी, लक्ष्मी राणीवाले, अंकिता मोरे, फरहद अन्सारी, शीतल घोरपडे, हर्षदा मोरे, दीक्षा घोरपडे, धनश्री गायकवाड, कुर्सिदा अन्सारी आदि महिलाओं को संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर के शुभ हाथों सम्मानपत्र देकर गौरव किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां हस्तकला विकास वस्त्रोद्योग मंत्रालय के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर सिंह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन जयश्री तांबोले, गौरव परदेशी, राहुल चांदणे, स्वप्निल शिंदे आदि द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ