मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय जनता पार्टी और स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसर गांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी आघाडी उपाध्यक्ष स्मिता तुषार गायकवाड द्वारा किया गया था। योग प्रशिक्षक सुनीता सैदाने ने योग शिविर में योग के विविध आसन के प्रात्याक्षिक करवाकर दिखाए। 
नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के कई फायदे हैं, यह सिर्फ एक दिवसीय उत्सव का हिस्सा नहीं है।
तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए, संतुष्ट जीवन के लिए, खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने के लिए योग निश्चित रूप से आपकी मदद कर सकता है। 
यह विचार योग शिविर की आयोजिका भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी आघाडी की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ