मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लघु फिल्म ‘शिवमान’ पहुंची सात समुद्र पार : दिग्दर्शक कुणाल देशमुख

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित लघु फिल्म ‘शिवमान’ सात समुद्र पार पहुंची है। यह जानकारी निर्माता व दिग्दर्शक कुणाल देशमुख ने दी।  कुणाल देशमुख द्वारा निर्मित व दिग्दर्शित  ‘शिवमान- माणुसकी हाच आपला धर्म’  लघु फिल्म को हाल ही में अर्बनाईट आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2022 में अधिकृत चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 25 जून को न्यूयॉर्क यूनाइटेड स्टेट में होगी।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए निर्माता व दिग्दर्शक कुणाल देशमुख ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई है, इसकी बेहद खुशी है। लघु फिल्म छह मिनटों की है, इन छह मिनटों में कुल तीन सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया गया है। इस लघु फिल्म को इससे पहले 134 अंतरराष्ट्रीय देशों से ‘उत्तम संदेश’ के लिए नामांकन मिला था। यह लघु फिल्म केडी फिल्म्स द्वारा निर्मित की गई है।  लघु फिल्म में अभिनेता ओमकार साखरे, प्रताप धुमाल, तुषार हुंबे ने अभिनय किया है। कैमरामैन की भूमिका अभिजीत पुतगे, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी प्रशांत बोगम ने बेहतरीन निभाई है। इस लघु फिल्म के अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता चयन की हर जगह सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ