हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वटपूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक विधि, वड़ वृक्ष की पूजा, विभिन्न तरह के महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन हड़पसर स्थित आत्मप्रभा फाउंडेशन के प्रमुख नितिन होले व शिल्पा होले की ओर से महात्मा फुले वसाहत की आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सावित्री की बेटियों को स्कूल सामग्री व स्कूल फीस की नकद राशि देकर उनका सम्मान करके समाज के सामने एक नया, अनोखा व अनुकरणीय आदर्श निर्माण किया है।
महात्मा फुले वसाहत में स्थित तुलजा भवानी माता मंदिर में आत्मप्रभा फाउंडेशन के प्रमुख नितिन होले, शिल्पा होले, शिवसमर्थ संस्था की प्रमुख मनीषा वाघमारे, जयप्रकाश वाघमारे, बालासाहेब तावरे के शुभहाथों छात्राओं को आवश्यक स्कूल सामग्री और स्कूल फीस के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
आर्थिक कठिनाइयों के कारण समाज में आम परिवार की कई लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा के बाद उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस कठिन समस्या में शिवसमर्थ संस्था महात्मा फुले वसाहत में पिछले आठ वर्षों से कार्यरत है। विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के माध्यम से यहां की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को अभिभावक माध्यमिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए नहीं भेजते हैैं, जिसके कारण उच्च शिक्षा में उनका अनुपात कम हो रहा है। इस गंभीर मुद्दे को ध्यान में लेते हुए शिवसमर्थ संस्था व आत्मप्रभा फाउंडेशन की ओर से 10 छात्राओं को अकादमिक (शिक्षा प्राप्ति के लिए) गोद लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ