मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘माझा पती निर्व्यसनी पती’ प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वट पूर्णिमा के अवसर पर महिलाओं ने जन्मोजन्म  नशामुक्त पति मिले, इस स्वरूप की प्रार्थना करते हुए अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से आयोजित की गई ‘माझा पती निर्व्यसनी पती’ प्रतियोगिता में भाग लिया। अभियान में भाग लेनेवाली महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने दी। 
अभियान का सफलतापूर्वक संयोजन वैशाली राऊत, सपना बेल्हेकर, दिपाली घाडगे, शीतल बेल्हेकर, प्रिया राऊत, प्रेरणा घुले, सायली धारवाडकर, सोनाली बेल्हेकर, शांताबाई घुले व स्वाति बेल्हेकर द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ