मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के प्रभारी कुलगुरु संजय सोनवणे संभाजी ब्रिगेड द्वारा सम्मानित

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला की ओर से सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के प्रभारी कुलगुरू पद पर नियुक्त किए गए श्री संजय सोनवणे का संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे, दुर्योधन कामठे, फुरसुंगी की विविध कार्य. सोसाइटी के नवनिर्वाचित संचालक विशाल हरपले के शुभहाथों छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां प्राध्यापक फडणीस, प्राध्यापक चाकणे, प्राध्यापक  जाधवराव आदि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे ने कहा कि पुणे के चंद्रशेखर आगाशे कॉलेज के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत व खेलों में रुचि रखनेवाले प्रा.संजय सोनवणे को पुणे विश्वविद्यालय के खेल प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया था। साथ ही विद्यापीठ के मेंबर ऑफ कौन्सिलर के रूप में भी उनका चयन किया गया था। वह अथक परिश्रम और मेहनत करनेवाले हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुणे विद्यापीठ ने उन्हें सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के प्रभारी कुलगुरु पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ