मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत कंटेंट क्रिएशन और पोस्ट प्रोडक्शन का वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

मीडिया और मनोरंजन उद्योग का आकार 2025 तक 4 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा

श्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया एवं इंटरटेनमेंट क्षेत्र में स्टार्ट-अप संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एवीजीसी (एनिमेशनविजुअल इफेक्ट्सगेमिंग और कॉमिक्स) क्षेत्र में हो रही प्रगति भारत को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का पसंदीदा पोस्ट-प्रोडक्शन केंद्र बनाने की क्षमता रखती है।
    पुणे में सिम्बायोसिस स्किल एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'मीडिया और मनोरंजन के बदलते परिदृश्य 2022' पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण देते हुएश्री ठाकुर ने कहा, "एवीजीसी क्षेत्र के लिए एक ठोस डिजिटल आधार देश भर में उभर रहा है तथा घरेलू एवं वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए विश्व स्तरीय रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के लिए सरकार ने एवीजीसी क्षेत्र के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20220626-WA0000UDJL.jpg

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि मीडिया और इंटरटेनमेंट इको-सिस्टम एक उभरता हुआ क्षेत्र है,  जो 2025 तक सालाना 4 लाख करोड़ रुपये अर्जित करने और 2030 तक 100 अरब डॉलर या 7.5 लाख करोड़ रुपये के उद्योग तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने ऑडियो-विजुअल सेवाओं को 12 चैंपियन सेवा क्षेत्रों में से एक के रूप में नामित किया है और उन्होंने इसके निरंतर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख नीतिगत उपायों की घोषणा की।
    श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रेडियोफिल्म और मनोरंजन उद्योग में रोजगार के बहुत बड़े अवसर हैंक्योंकि हम गुणवत्तापूर्ण कंटेंट क्रिएशन के डिजिटल युग में छलांग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, "वीडियो संपादनकलर ग्रेडिंगविजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स)साउंड डिजाइनरोटोस्कोपिंग, 3 डी मॉडलिंग इत्यादि क्षेत्रों में कई प्रकार के रोजगार उभरे हैं। इस क्षेत्र में प्रत्येक नौकरी की भूमिका के लिए कौशल और दक्षताओं के एक विशिष्ट सेट की आवश्यकता होती है। उद्योग और शिक्षा जगत के लिए यह अनिवार्य है कि वे एक साथ आएं और इस क्षेत्र की जरूरतों के लिए प्रासंगिक कार्यक्रम तैयार करें।" श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ नई साझेदारी कायम करने में जुटी है ताकि देश के छात्रों का रुझान इस क्षेत्र से जुड़ी प्रौद्योगिकी के अनुरूप हों।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20220626-WA00016XXD.jpg

    श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साह ने युवाओं की महत्वाकांक्षा को पंख देने के अवसर प्रदान किए हैं और युवाओं को सशक्त बनाने की प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा को कौशल भारत मिशन द्वारा साकार किया गया हैजिसका उद्देश्य बाजार में 40 करोड़ युवाओं को आवश्यक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
    भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 के दौरान शुरू की गई '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरोपरियोजना के बारे में श्री ठाकुर ने कहा कि उनमें से कई प्रतिभाएं मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में रचनात्मक योगदान दे रही हैं और कुछ ने सफल स्टार्ट-अप स्थापित किए हैं।
    भारत में बढ़ते स्टार्ट-अप इको-सिस्टम के बारे में चर्चा करते हुएश्री ठाकुर ने कहायहां तक कि कोविड महामारी की अवधि के दौरान भी भारत ने 50 यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप जोड़ेजो भारत की उद्यमशीलता की भावना से अवगत कराता है। श्री ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एफटीआईआई और एसआरएफटीआई जैसे प्रमुख फिल्म स्कूलों द्वारा निर्मित प्रतिभा पूल से अधिक से अधिक स्टार्ट-अप उभरेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20220626-WA0003WKTO.jpg

भारत एक ग्लोबल कंटेंट के केंद्र के रूप में
    यह बताते हुए कि भारत में कंटेंट क्रिएशन उद्योग ने 'डिजिटल इंडियाके साथ बड़े पैमाने पर सुधार किया हैश्री ठाकुर ने कहा, "गुणवत्तापूर्ण कंटेंटआसान पहुंच और उत्सुक दर्शकों के साथभारत अपनी सफलता की कहानी कहने और कंटेंट निर्माण का केंद्र बनने के लिए तैयार है।" श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्य पात्रों पर हमारे वर्तमान फोकस से आगे बढ़ते हुएपर्दे के पीछे तकनीकी लोगों के प्रयासों को पर्याप्त रूप से पहचाना और पुरस्कृत किया जाना चाहिए। ऑस्कर और बाफ्टा पुरस्कार विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित अतिथि थे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को कौशल विकसित करने के अलावा छात्रों को बाहरी दुनिया का सामना करने के लिए ज्ञान प्रदान करने की प्राचीन भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करना चाहिए।
    एनिमेशनवीएफएक्सगेमिंग और कॉमिक्स के सत्र में अवसरओटीटीटीवी और फिल्म प्रोडक्शनऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी इमर्सिव मीडिया स्किल्स आदि में अवसरों के उभरते क्षेत्र राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य विषय थे। मीडिया और मनोरंजन उद्योग क्षेत्र के दिग्गजसिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. एस बी मजूमदार,  प्रो-चांसलर डॉ. स्वाति मजूमदारवाइस चांसलर डॉ. गौरी शिऊरकर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ