मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यशवंत घरकुल एवं दिव्यांग घरकुल लाभार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन : 1000 लाभार्थियों को घरकुल मंजूर

पुणे, जुलाई (जिमाका)
जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई यशवंत घरकुल योजना और दिव्यांग घरकुल योजना के अंतर्गत घरकुल मंजूर लाभार्थियों के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद की अध्यक्षता में ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना की पृष्टभूमि पर जिला परिषद द्वारा नए सिरे से इस योजना को शुरू किया गया है। यशवंत घरकुल योजना और दिव्यांग घरकुल योजना के अंतर्गत मंजूर 1 हजार 16 लाभार्थियों को जिला परिषद के फंड से निधि उपलब्ध की गई है। दिसंबर 2022 तक इन सभी घरकुलों के काम पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण गृह निर्माण राज्य व्यवस्थापक कक्ष के वास्तुविशारद परमेश्वर शेलार ने घरकुल निर्माण विषय के बारे में मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा के प्रकल्प संचालक शालिनी कडू, सहायक प्रकल्प अधिकारी प्रताप पाटिल, विस्तार अधिकारी मानसी देशपांडे, नितिन पतंगे, तालुकाओं के गट विकास अधिकारी, संबंधित विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ