मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सामाजिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है सीसीटीवी प्रणाली : पुलिस निरीक्षक (अपराध) संदीप शिवले

दीया फाउंडेशन द्वारा रामटेकड़ी के आनंदनगर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सीसीटीवी प्रणाली सामाजिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। नागरिकों की सुरक्षा हेतु दीया फाउंडेशन के माध्यम से इमरान शेख की ओर से उठाया गया यह विधायक कदम समाज के प्रति उनका दायित्व है। पुलिस प्रशासन के लिए सीसीटीवी प्रणाली अहम भूमिका निभाएगी। यह विचार पुलिस निरीक्षक (अपराध) संदीप शिवले ने व्यक्त किए। 
जनसेवक इमरान शेख की पहल से दीया फाउंडेशन के माध्यम से रामटेकडी स्थित आनंदनगर परिसर में स्वखर्चे से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिनका उद्घाटन पुलिस निरीक्षक (अपराध) संदीप शिवले के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कांग्रेस सहकार आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव बलिराम डोले, वंचित बहुजन आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष कृष्णा आदमाने, संदीप जारे, मुक्तार शेख, इमरान पानसरे, अक्षय बहिरट, मतिन शेख आदि प्रमुख रूप से     उपस्थित थे। 
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने इस अवसर पर कहा कि प्रभाग की हर समस्या वह अपनी समस्या समझकर ही आज तक काम करते आ रहा हैं और आगे भी इसी तरह से मेरे काम जारी रहेंगे।
रामटेकडी स्थित आनंदनगर के नागरिकों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। उनकी मांग का सम्मान करते हुए दीया फाउंडेशन के माध्यम से आनंदनगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए। भविष्य में अगर कोई नागरिक समस्या है, तो हम उसे उसी तरह हल करने का प्रयास करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ