15 वर्षों से सेवा करने वाले कर्मचारियों को बैज ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
1996 में सात नवयुवक डॉक्टरों ने एक साथ मिलकर नोबेल की नीव रखी। 2007 में 250 बेड का अस्पताल का प्रत्यक्ष निर्माण और अनेक्स का 330 बेड का विस्तार किया, इस प्रकार शानदार यात्रा नोबेल अस्पताल की रही।
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कई तत्वों के सहयोग से 15 सालों से प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहा है नोबेल अस्पताल। यह संस्था जल्द ही जेजुरी, केडगांव के साथ-साथ मगरपट्टा में दो लाख वर्ग फुट के एक शानदार अस्पताल में विस्तार करेगी। इस अस्पताल में दो वर्षों में कैंसर और अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपचार उपलब्ध होंगे। यह जानकारी नोबेल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. दिलीप माने ने दी है।
हड़पसर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी नोबेल अस्पताल ने अपना 15 वां फाउंडेशन वर्ष पूरा कर लिया है और 16 वें वर्ष में अपनी शुरुआत की है। फाउंडेशन दिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कार्यकारी संचालक डॉ.एच.के.साले, संचालक डॉ. प्रल्हाद पोटे, डॉ. मारुति आबनावे, डॉ. एस.के.राऊत, डॉ. सुरेश शिखरे, नोबेल के विशेषज्ञ डॉ. दिविज माने, डॉ. रीमा काशिवा, डॉ.गिरिष भोसले, डॉ.राज कोद्रे, डॉ. दिग्विजय कांबले, डॉ.संतोष सिदिड, डॉ.सिद्धार्थ गायकवाड, डॉ. चंद्रशेखर रमन, डॉ.पल्लवी भूतीयानी, डॉ.संगीता चंद्रशेखर, डॉ. दुग्गल, डॉ.जुनेद पटेल, डॉ. त्र्यंबक वाकचौरे, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अभिजीत बिडकर, विशाल तोरडे के साथ सभी डॉक्टर, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन आबने, असोसिएशन के पदाधिकारी, हड़पसर में कार्यरत पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ.दिलीप माने व डॉ.एच.के.साले का सम्मान करके शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नोबेल अस्पताल की स्थापना के बाद से 15 वर्षों से सेवा करने वाले कर्मचारियों को बैज ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉक्टर्स, स्टाफ व कर्मचारियों के मेधावी छात्रों को उपहार और नकद रुपए देकर सम्मानित किया गया। समारोह का सूत्र-संचालन डॉ.सोफिया शेख ने किया।

0 टिप्पणियाँ