मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल द्वारा अप्रैल-जून 2022 माह में स्क्रैप डिस्पोजल से 100.08 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित : अब तक का सर्वश्रेष्ठ अर्जन

मुंबई, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
  मध्य रेल ने अपने सभी स्टेशनों, खंडों, प्रतिष्ठानों, डिपो, कारखाने, शेडों, कार्यस्थलों के सभी विभागों/मंडलों को कबाड़ (स्क्रैप) से मुक्त करने के लिए शून्य स्क्रैप मिशन प्राप्त करने की दिशा में अपने अथक प्रयास जारी रखे हुए हैं।
चालू वर्ष के दौरान अप्रैल से जून 2022 तक, मध्य रेल ने स्क्रैप की बिक्री से 100.08 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष जून 2021 की इसी अवधि के दौरान हासिल किए गए 61.42 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 62.94% अधिक है।  
मध्य रेल द्वारा उत्पन्न 100.08 करोड़ रुपये का स्क्रैप बिक्री राजस्व किसी भी वर्ष में अप्रैल से जून की अवधि के लिए स्क्रैप की बिक्री से उत्पन्न सबसे अधिक राजस्व है।
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि स्क्रैप के डिस्पोजल से न केवल राजस्व अर्जित करने में मदद मिली है बल्कि परिसर को साफ और पर्यावरण के अनुकूल रखने में भी मदद मिली है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ