पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 12729/12730 हड़पसर -नांदेड-हड़पसर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवाएं दिनांक 5 जुलाई से प्रतिदिन नए नंबर 17630/17629 के साथ हड़पसर के स्थान पर पुणे स्टेशन से नए समय पर उसकी नियमित सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 17630 नांदेड-पुणे एक्सप्रेस नांदेड से 5 जुलाई से प्रतिदिन 15.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.30 बजे पुणे पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 17629 पुणे-नांदेड एक्सप्रेस पुणे से 5 जुलाई से प्रतिदिन 21.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.20 बजे नांदेड पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, परतूर, सेलू, परभणी तथा पूर्णा स्टेशन पर रुकेगी।
इस गाड़ी में एक एसी फर्स्ट, एक सेकंड एसी, 4 एसी थ्री, 5 स्लीपर तथा दो सामान्य श्रेणी कोच होंगे।
उपरोक्त गाड़ी के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ