मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 46 में किया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 46 मोहम्मदवाडी-उरुलीदेवाची में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला आघाडी अध्यक्षा स्वाति कुरणे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। 
इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटन महासचिव गणेश घुले, चिंतामणी कुरणे, नितिन भानगिरे , विशाल भानगिरे, बालासाहेब घुले, संदीप घुले, अक्षय भानगिरे, योगेश घुले, गणेश निंबालकर, अण्णा भानगिरे , बनेश्वर वाल्हेकर, सतीश राजवडे, निखिल घुले, किशोर भानगिरे, करण भानगिरे, प्रज्वल भानगिरे, संदीप आल्हाट, गीतांजली कुरणे, शुभ्रा आर्या, साक्षी भानगिरे, शुभांगी घुले, आकांक्षा कुरणे,आनंद कोचर, विजय धर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गतिहीन जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए नागरिकों के लिए मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, गुर्दे की बीमारी, अस्थि घनत्व की जांच मुफ्त  की गई थी। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन डॉ. सुधीर बुटके और शिल्पा बुटके के साथ-साथ आयुष एसआरएल डायग्नोस्टिक के आयुष चांदणे के सौजन्य से किया गया। मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर को परिसर के नागरिकों ने बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दिया। यह जानकारी शिविर की आयोजिका भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला आघाडी अध्यक्षा स्वाति कुरणे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ