मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महेंद्र बनकर की मेहनत रंग लाई : अण्णासाहेब मगर स्वास्थ्य केंद्र अपने मूल स्थान पर पुन: शुरू हुआ

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर में अण्णासाहेब मगर स्वास्थ्य केंद्र अपने मूल स्थान पर पुन: शुरू हो गया है। शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर की मांग को आखिरकार सफलता मिल ही गई।
महानगरपालिका के हड़पसर स्थित अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र को पिछले एक साल से भोसलेनगर कापरे बस्ती के बैडमिंटन हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, सभी आम जरूरतमंद गरीब नागरिकों को इस स्थान परिवर्तन के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उक्त स्थान मुख्य सड़क से काफी दूर होने के कारण वहां कोई सार्वजनिक परिवहन (यातायात) सुविधा उपलब्ध न रहने के कारण गरीब जरूरतमंद मरीजों को मुख्य मार्ग से निजी रिक्शा करनी पड़ती थी। महानगरपालिका की जब स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती हैं, तब भी गरीब नागरिक 10 रुपये की ओपीडी के लिए 100 रुपये अधिक खर्च कर रहे थे। इससे गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को काफी परेशानी हो रही थी।
इस मुद्दे पर शिवसेना उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर ने नौ मार्च को हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भेजकर अपने मूल स्थान मगरपट्टा चौक पर एक बार फिर से स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की मांग की। पिछले सप्ताह पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों की असुविधा को देखते हुए अण्णासाहेब मगर स्वास्थ्य केंद्र को उसके मूल स्थान यानी मगरपट्टा चौक पर एक बार फिर से शुरू दिया है।
महेंद्र बनकर ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर ने अण्णासाहेब मगर स्वास्थ्य केंद्र को उसके मूल स्थान यानी मगरपट्टा चौक पर एक बार फिर से शुरू करने के लिए बहुमूल्य सहयोग दिया है। मैं लगातार 3 से 4 महीने तक सहायक आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र देकर अनुवर्ती कर रहा था। आखिरकार लगातार की गई अनुवर्ती के चलते मगरपट्टा चौक पर स्वास्थ्य केंद्र चालू करके स्वास्थ्य विभाग ने गरीब जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ