मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 9 चिकित्सक ‘गुरु गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित गुरु गौरव सम्मान समारोह का समापन हुआ। इस सम्मान समारोह का यह 7 वां वर्ष था। गुरु गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बीवीजी ग्रुप के प्रमुख श्री हनुमंत गायकवाड, सह्याद्री हॉस्पिटल्स के प्रमुख डॉ. चारुदत्त आपटे, साईनाथ हॉस्पिटल भोसरी के प्रमुख डॉ. सुहास कांबले और नोबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. हणमंत साले आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत उपस्थित अतिथिगण व हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष डॉ.सचिन आबणे, सचिव डॉ.अजय माने, कोषाध्यक्ष डॉ. स्वप्निल लडकत, नियोजित अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत हरपले के शुभ हाथों दीप प्रज्ज्वलन करके की गई। हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित गुरु गौरव सम्मान समारोह में कुल 9 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए चिकित्सकों को मानपत्र, शाल व गुलाब पुष्प देकर गुरु गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान समारोह में एक वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ के रूप में डॉ. दास हरके, वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसन्ना नंदे, अस्थिरोग के क्षेत्र में अकादमिक उपलब्धियों के लिए डॉ. संपत डुंबरे पाटिल, बेटी बचाओ के लिए डॉ. गणेश राख, कोविड वॉरियर डॉ.अमित द्रविड, पर्यावरण के लिए डॉ. राजेश जगदाले, साहित्य के लिए डॉ. मंगेश बोराटे, कला के लिए डॉ. ओंकार हरिदास व खेल के लिए डॉ. प्रवीण पाटिल का सम्मान किया गया। इसके अलावा अन्य डॉक्टर और विभिन्न कार्यों में संगठन की सहायता करनेवाले गैर-चिकित्सा व्यक्तियों को भी हड़पसर डेफ (कर्णबधिर) स्कूल के छात्रों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग और गुलाब देकर सम्मानित किया गया।
हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन आबणे ने गुरु गौरव सम्मान समारोह का प्रास्ताविक करते हुए एसोसिएशन द्वारा जारी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों और इस आयोजन के बारे में संक्षिप्त रूप में विवरण किया। सूत्र-संचालन डॉ. राहुल झांजूर्णे व डॉ. वंदना आबणे ने किया।
सम्मान समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ. राज कोद्रे, सांस्कृतिक समिति व कार्यकारिणी ने विशेष रूप से सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ