हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रोटरी क्लब हड़पसर के अध्यक्ष पद पर नंदु जगताप और सचिव पद पर अनिल रासकर की हाल ही में नियुक्ति की गई है।
रोटरी क्लब ऑफ पुणे हड़पसर का रजत जयंती वर्ष पदग्रहण समारोह हाल ही में समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 के 2023-24 प्रांतपाल मंजु फडके की प्रमुख उपस्थिति में उत्साह में मनाया गया। इस अवसर पर यहां डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर्स पंकज पटेल, संतोष मराठे, अजय चौधरी, पुलिस निरीक्षक अविनाश जगताप, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नंदकुमार बधे के साथ शहर के विविध रोटरी क्लब व हड़पसर क्लब के सभी सदस्य व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों के शुभ हाथों दीप प्रज्ज्वलन करके समारोह की शुरुआत की गई। उक्त पदग्रहण समारोह में रोटरी क्लब हड़पसर के अध्यक्ष नंदु जगताप और सचिव पद पर अनिल रासकर की नियुक्ति गई है।
रोटरी क्लब हड़पसर के नूतन अध्यक्ष नंदु जगताप ने आगामी वर्ष में संकल्प और सामाजिक कार्य करने का प्रयास करेंगे, यह विश्वास इस अवसर पर व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जो इस प्रकार होगी- कोषाध्यक्ष : अभय भेकनालकर, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आयपीपी अनिल गोगावले, प्रमोद पालिवाल, राजेंद्रकुमार विधाते, किशोर जांभेकर, डॉ. मधुकर वैद्य, यशवंत कुलकर्णी, संभाजी काकडे, प्रशांत मामा तुपे, पोपट पालवे, अमुल्य कुमार बल, अजय कुलकर्णी, निलेश देशमुख, अपूर्वा साहु, अजय चौरसिया। साथ ही इस अवसर पर 13 नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई।

0 टिप्पणियाँ