मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ज्येष्ठ नागरिक संघ जाम्भुलवाड़ी रोड का हुआ पंजीकरण

आंबेगांव खुर्द, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
ज्येष्ठ नागरिक संघ जाम्भुलवाड़ी रोड, आम्बेगांव खुर्द, पुणे को गत मंगलवार को पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। संघ के  सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वसंतराव थोरात विरंगुला केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी प्रति सभी को दिखाई गई, जिसे देखकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव ने की। 
इस अवसर बोलते हुए उन्होंने बताया कि  हमारे संघ को सरकार ने मान्यता दी है। हमें सरकार, पुणे महानगरपालिका से सरकारी अनुदान और अन्य मदद मिल सकती है। महावितरण कंपनी की आंबेगांव शाखा ने संघ के नाम पर बिजली का मीटर दिया है। उल्लेखनीय है कि चंद्रकांत थोरात ने विरंगुला केंद्र के लिए जगह प्रदान की और एक्टिव फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत लिपाणे द्वारा ज्येष्ठ नागरिकों के लिए वसंतराव थोरात विरांगुला केंद्र की स्थापना की गई है। ज्येष्ठ नागरिकों की सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। संबंधित तहसीलदार व प्रशासनिक निकायों को इस प्रमाण पत्र की प्रति ईमेल और डाक द्वारा भेजी जाएगी। ज्येष्ठ नागरिक पहचान पत्र के लिए तहसीलदार और भारती विद्यापीठ पुलिस अधिकारी वर्ग से भी संपर्क किया जाएगा।
इस अवसर पर म्हालसाकांत जोशी, अशोक कुमार निवंगुणे, संजय रणसिंग, जय सिंह जाम्बले, चंद्रकांत थोराट, पुरुषोत्तम देवगांवकर, अनंत कागदे, नामदेव पवार, अरविंद कदम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में संस्था के सचिव म्हालसाकांत जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नई कार्यकारिणी में संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव, कार्याध्यक्ष संजय रणसिंग, सचिव म्हाल्साकांत जोशी, सह सचिव बैजनाथ शेटे, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत घोडके, सह कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवगांवकर, कार्यकारिणी सदस्य अशोककुमार निवंगुणे, अनंत कागदे, रमेश पिंपले, चंपा लाल सोनी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ