भारत ने इंग्लैंड को तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दस विकेट से हरा दिया है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में कल इंग्लैंड की टीम 26वें ओवर में मात्र 110 रन पर सिमट गई। कप्तान जोस बटलर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छह और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। जवाब में, भारत ने 111 रन का लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाये 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 76 और शिखर धवन ने 31 रन बनाए। श्रृंखला का दूसरा मैच कल लॉर्ड्स में खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

0 टिप्पणियाँ