रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना-ईसीएचएस के लिए दवाओं और अन्य उपभोग्य सामग्रियों की खरीद के लिए बढ़ी हुई मौद्रिक सीमा को मंजूरी दे दी है। उन्होंने प्राधिकृत स्थानीय दवा की दुकानों से आपाती, जीवन रक्षक और अति आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए मौद्रिक सीमा को शत प्रतिशत तक बढ़ाने को मंजूरी दी। इससे ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए दवाओं की आसान और समय पर आपूर्पि सुनिश्चित हो जाएगी।
औषधियों की आपूर्ति को लेकर पूर्व सैनिकों की ओर से अनेक अभ्यावेदन किये गए थे। ये बढ़ोतरी इसी के मद्देनजर की गई है। पहले भी सरकार ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रियाओं में अनेक संशोधन कर चुकी है।

0 टिप्पणियाँ