मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक को चुनावी बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया

    केंद्र सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक को पहली जुलाई से 10 जुलाई तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के माध्यम से चुनावी बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया है।
    वित्त मंत्रालय ने बताया कि चुनावी बांड जारी होने की तारीख से पंद्रह दिन के लिए वैध होंगे । वैधता अवधि की समाप्ति के बाद चुनावी बांड जमा करने पर किसी भी प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि किसी  पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा किया गया चुनावी बांड उसी दिन जमा हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ