मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर निकाली गई सद्भावना रैली

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कोविड से ठीक हुए रोगियों के प्रति सद्भावना व्यक्त करने और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिल सके, इसके साथ ही डॉक्टरों और नागरिकों के बीच रिश्ता मजबूत हो, इस मुख्य उद्देश्य से डॉक्टर्स डे के अवसर पर सद्भावना रैली निकाली गई है। यह जानकारी हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन आबणे ने दी।
हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर सद्भावना रैली आयोजित की गई थी, उक्त रैली का उद्देश्य सामान्य मरीजों के प्रति डॉक्टरों का कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करना था। रैली के समापन पर असोसिएशन ने कोविड बीमारी से ठीक हुए 20 मरीजों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर यहां पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति आबा तुपे, विजय देशमुख, उज्ज्वला जंगले, पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूर्यकांत देवकर, डॉ. स्नेहल काले, स्वाभिमानी महिला संघटना की प्रमुख पल्लवी प्रशांत सुरसे, राष्ट्रवादी कामगार सेल कामगार संघटना पुणे शहर के अध्यक्ष राजेंद्र कोंडे, शीतल संजय शिंदे, भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवन जाधव आदि के साथ  हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के पदाधिकारीगण व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
सद्भावना रैली का सफलतापूर्वक आयोजन हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन आबणे, डॉ. अजय माने, डॉ.   स्वप्निल लडकत, डॉ. राहुल झांजुर्णे, डॉ. हिमांशु पेंडसे, डॉ.वंदना आबणे, डॉ.शंतनु जगदाले, डॉ.राज कोद्रे, डॉ. सत्यवान आटपाडकर, डॉ. अमर शिंदे, डॉ. चंद्रकांत हरपले, डॉ. मंगेश वाघ व अन्य पदाधिकारीगणों द्वारा किया गया था।
कोरोना महामारी में मरीजों की सेवा करने का भाग्य हड़पसर के डॉक्टरों को मिला है। इस कठिनाई के समय में मरीजों के परिजनों ने बहुमूल्य सहयोग हमें दिया, जिसके कारण ही कोरोना की तीन लहरों पर काबू पाया गया। यह भावना नोबेल हॉस्पिटल के चिकित्सा प्रशासक  डॉ. राज कोद्रे ने व्यक्त की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ