हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मोहम्मदवाडी परिसर के हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानेवाले नगरसेवक नाना भानगिरे द्वारा किए गए अथक प्रयासों से पुणे महानगरपालिका के कै. दशरथ बलीबा भानगिरे हॉस्पिटल में नागरिकों को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए व छोटे बच्चों को टीका लगाने के लिए माताओं की भीड़ उमड़ी हुई दिखती है। इस जगह पर उपलब्ध रूम्स यहां कार्यरत चिकित्सा कर्मचारियों के लिए कम पड़ रहे थे। साथ ही हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग शेड न होने के कारण महिला, मरीज़, छोटे बच्चों को धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता था। यह समस्या अस्पताल के डॉक्टरों ने नगरसेवक नाना भानगिरे को बताई, तब उन्होंने कै. दशरथ बलीबा भानगिरे ट्रस्ट व भानगिरे परिवार की ओर से स्वखर्चे से 2 रूम व पार्किंग शेड की व्यवस्था करके चिकित्सा कर्मचारियों व नागरिकों को बड़ी राहत दी है।
साथ ही दूसरी ओर न्याती इंक्लेव के नजदीक नगरसेवक नाना भानगिरे की ओर से निर्मित किया जानेवाला स्व. मीनाताई ठाकरे गार्डन में तेज गति से लॉन्स, सुरक्षात्मक दीवार, गेट, खिलौने, सुशोभीकरण आदि ऐसे कई काम पूरे हो रहे हैं। जल्द ही लोकार्पण समारोह किया जाएगा।
एक ओर जहां आसपास के प्रभागों में नगरीय विकास कार्य बिना निधि के बंद हैं वहीं प्रभाग क्रमांक 46 में नगरसेवक नाना भानगिरे द्वारा स्व खर्चे से नगरीय विकास कार्य पूर्ण किये जा रहे हैं, इसकी चर्चा ग्रामीण, स्थानीय निवासी व प्रभाग की सोसाइटियों के नागरिकों में है और उन पर बधाई की बरसात हो रही है।
पुणे महानगरपालिका में प्रशासक की नियुक्ति से सभी प्रभागों में नगरीय विकास कार्य बिना निधि के ठप हैं। वहीं, प्रभाग क्र. 46 के शिवसेना के नगरसेवक प्रमोदनाना भानगिरे के पास पीएमसी फंड नहीं है फिर भी ‘अब पीछे मुड़ना नहीं है’ का नारा देते हुए विकास कार्यों को वे अपने खर्चे से पूरा कर रहे हैं। नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे पर बधाइयों की बरसात हो रही है।मोहम्मदवाडी परिसर के हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानेवाले नगरसेवक नाना भानगिरे द्वारा किए गए अथक प्रयासों से पुणे महानगरपालिका के कै. दशरथ बलीबा भानगिरे हॉस्पिटल में नागरिकों को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए व छोटे बच्चों को टीका लगाने के लिए माताओं की भीड़ उमड़ी हुई दिखती है। इस जगह पर उपलब्ध रूम्स यहां कार्यरत चिकित्सा कर्मचारियों के लिए कम पड़ रहे थे। साथ ही हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग शेड न होने के कारण महिला, मरीज़, छोटे बच्चों को धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता था। यह समस्या अस्पताल के डॉक्टरों ने नगरसेवक नाना भानगिरे को बताई, तब उन्होंने कै. दशरथ बलीबा भानगिरे ट्रस्ट व भानगिरे परिवार की ओर से स्वखर्चे से 2 रूम व पार्किंग शेड की व्यवस्था करके चिकित्सा कर्मचारियों व नागरिकों को बड़ी राहत दी है।
साथ ही दूसरी ओर न्याती इंक्लेव के नजदीक नगरसेवक नाना भानगिरे की ओर से निर्मित किया जानेवाला स्व. मीनाताई ठाकरे गार्डन में तेज गति से लॉन्स, सुरक्षात्मक दीवार, गेट, खिलौने, सुशोभीकरण आदि ऐसे कई काम पूरे हो रहे हैं। जल्द ही लोकार्पण समारोह किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ