कांग्रेस पार्टी आम जनता की साथी है। आम जनता ने हमेशा कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। दीया फाउंडेशन के माध्यम से आम जनता के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता इमरान शेख द्वारा संचालित विविध पहल अपने आप में एक मिसाल है। आम जनता को हमेशा इन्होंने राहत देने में बहुमूल्य योगदान दिया है। कांग्रेस का हाथ आम जनता के साथ इसको सही रूप में साकार किया है। यह विचार पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने व्यक्त किए।
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा संचालित शिवभोजन की शुरूआत हांडेवाडी रोड पर दीया फाउंडेशन द्वारा सावित्री भोजनालय शुरू किया गया है, जिसका उद्घाटन पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यमंत्री रमेश बागवे, पूर्व नगरसेवक मुक्तार शेख, कांग्रेस ओबीसी विभाग पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, हड़पसर ब्लॉक अध्यक्ष शोएब ईनामदार, हड़पसर महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया ढूरे, स्वाभिमानी महिला संघटना की प्रमुख पल्लवी सुरसे, ताई गायकवाड, शहाजी खंडागले, संजय ढूरे, विष्णु आदमाने, देवीदास आदमाने, मतिन शेख, अक्षय बहिरट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा संचालित शिवभोजन के माध्यम से अब सिर्फ 10 रुपयों में गरीबों को पेट भर खाना मिलेगा। भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा, रोजगार मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता, यदि कोई है तो वह भोजन, जिसे हम पहले लिखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दीया फाउंडेशन ने गरीबों को सावित्री भोजनालय के माध्यम से मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया है।

0 टिप्पणियाँ