मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दीया फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद छात्रों को स्कूल की शिक्षा सामग्री का किया गया नि:शुल्क वितरण

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उज्ज्वल भविष्य की रीड है शिक्षा। शिक्षा की नींव मजबूत करने में दीया फाउंडेशन अहम भूमिका निभा रहा है। बच्चों को शिक्षा ग्रहण एवं अध्ययन में कोई कठिनाई न आए इस हेतु दीया फाउंडेशन के माध्यम से इमरान शेख जो भूमिका निभा रहे हैं वो सही मायने में बहुत काबिले तारीफ है। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यमंत्री व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किए। 
दीया फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद छात्रों को स्कूल के लिए आवश्यक शिक्षा सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे, पूर्व नगरसेवक मुक्तार शेख, कांग्रेस ओबीसी विभाग पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, हड़पसर ब्लॉक अध्यक्ष शोएब ईनामदार, हड़पसर महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया ढूरे, स्वाभिमानी महिला संघटना की प्रमुख पल्लवी सुरसे, ताई गायकवाड, शहाजी खंडागले, संजय ढूरे, विष्णु आदमाने,      देवीदास आदमाने, मतिन शेख, अक्षय बहिरट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने कहा कि आज वास्तव में दीया फाउंडेशन की ओर से सैकड़ों सामाजिक गतिविधियाँ पूरी हो चुकी हैं। अब तक हम दीया फाउंडेशन के माध्यम से प्रभाग में 100 से अधिक गतिविधियों को लागू कर चुके हैं। सामाजिक गतिविधियाँ पूर्ण करने में आप सभी का अमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ