मुंबई, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल, रेलवे सुरक्षा बल ने 01 जुलाई, 2022 से मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है।
श्रीमती रेणु शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल ने दिनांक 1.7.2022 को 10.00 बजे पुणे और कोल्हापुर से ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाते हुए बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री एस.एस. केडिया, मंडल रेल प्रबंधक, भुसावल मंडल ने भुसावल से मुंबई तक इसी तरह की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
श्रीमती ऋचा खरे, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर मंडल ने भी अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री जय सिंह और सीनियर डीएससी श्री आशुतोष पांडे के साथ मंडल कार्यालय नागपुर से एक बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये सभी बाइक रैलियां मुंबई में जुटेंगी और आजादी के दिन यानी 15.8.2022 को नई दिल्ली के लिए शुरू होंगी।
आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह में लगभग 60,000 पौधे रोपने का अभियान, जल सेवा, स्वच्छता अभियान, एकता के लिए दौड़ और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान शामिल है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ