मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सहिष्णु और त्यागी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे : आशीष शिंदे

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अभासी, हिंदुत्वजनक, एक परिवार के रूप में जनता की देखभाल करनेवाले शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा दिया है, उनके इस इस्तीफे से आम आदमी का दिल दुखी हुआ है। सहिष्णु व त्यागी मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे की पहचान समाज में हमेशा आम जनता के दिलों में रहेगी। यह भावना अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रमुख आशीष शिंदे ने व्यक्त की। आगे आशीष शिंदे ने कहा कि राज्य के सभी लोग महसूस कर रहे हैं कि कुछ गलत हुआ है, यही उद्धव ठाकरे के द्वारा किए गए काम की पहचान है। भविष्य में समाज आपके साथ खड़ा रहेगा, यह प्रभु से प्रार्थना करते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ